BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
08-Dec-2021 08:36 PM
By
PATNA: छिटपुट घटनाओं के बीच बिहार पंचायत चुनाव के 10वें चरण का मतदान आज संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कुल 63.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गया में सबसे अधिक 75.76% वोटिंग हुई। पुरुषों की तुलना महिलाओं की भागीदारी अधिक दिखी। 59.10 प्रतिशत पुरुष और 68.69 प्रतिशत महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले कई चरणों की तरह इस बार भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया।
पंचायत चुनाव के 10वें चरण के मतदान के दौरान बक्सर, आरा और नवादा में झड़प हुई। आरा के बड़हरा प्रखंड के नूरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बाहर भी हंगामा हुआ। दो प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान के दौरान पुलिस से ही भिड़ गये। दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक पुलिस पर एक-दूसरे के समर्थन का आरोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई थी।
वही आरा के ही नरगदा मतदान केंद्र पर दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष के लोगों के शांत कराया। वही नवादा के रोह इंटर विद्यालय स्थित पोलिंग बूथ पर महिला मतदाता और महिला पुलिसकर्मी के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में महिला कॉन्स्टेबल घायल हो गयी।
बताया जाता है कि महिलाएं पोलिंग बूथ पर मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। जब मतदान केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने ऐसा करने से मना किया तब वे उनसे उलझ गयी। इस दौरान महिला पुलिस और महिलाओं के बीच बकझक होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी की दोनों के बीच झड़प हो गयी। जिसके बाद महिला पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। बक्सर में मतदान के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था जिसमें पुलिस कर्मी और ग्रामीण भी घायल हो गये।