Hindi News / india / मवेशियों का चारा खाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, VIDEO देख...

मवेशियों का चारा खाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, VIDEO देख लोगों ने कहा..देश में नमूनों की कमी नहीं!

सोशल मीडिया पर एक युवक का भूसा खाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बड़े चाव से भूसा चबाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 02, 2026, 3:59:29 PM

दिल्ली न्यूज

भूसा खाते युवक का वीडियो वायरल - फ़ोटो सोशल मीडिया

DESK: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग नये नये हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। इस वीडियो में एक युवक मवेशियों को खाने के लिए दिये जाने वाले भूसा को बड़े ही चाव से खाता दिख रहा है। इंसान को भूसा खाते देख वहां मौजूद लोग भी दंग रह गये। कि, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मजे से भूसा खाते दिखाई दे रहा है. 


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रुद्र यादव और शिवानी साहू नाम के हैंडल से एक युवक को भूसा खाते वीडियो अपलोड किया गया है। शिवानी साहू लिखती है कि एक से बढ़कर एक पागल है, फूसा ही खा ले रहे हैं, तो वही रुद्र यादव ने लिखा कि अभी तक तो मुझे लगता था कि भूसा सिर्फ जानवर ही खाते हैं, लेकिन आज देख लिया कि इंसान भी भूसा खा सकते हैं। देखिए कैसे यह लड़का बड़े मजे से भूसा को दबा-दबा कर, चबा-चबाकर खा रहा है,ऐसा नज़ारा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा!


बता दें कि वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक अपने हाथ बड़ा बर्तन लिये हुए हैं, उस बर्तन में गाय, भैस और बकरी को दिया जाने वाला भूसा भरा हुआ है, जिसे वो बड़े ही चाव से खा रहा है। युवक को देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी समारोह में करतब दिखा रहा है और मुंह में ठूंस-ठूंसकर भूसा भर रहा है और उसे मवेशियों की तरह खाते दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि अब यही दिन देखना रह गया है। 


कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा है कि तभी तो इंसान जानवार बनता जा रहा है। ठीक उसके नीचे दूसरे व्यक्ति ने लिखा कि भाई ऐसा चलता रहेगा तो जानवर बन ही जाएगा। डिंपल ने लिखा कि यह व्यक्ति पागल हो गया क्या कचरा क्यों खा रहा है। आरके वेद लिखते हैं कि यह संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में जनता को ऐसे ही पेट भरना पड़ेगा। भयंकर भुखमरी आने वाली है। नमीता लिखती है कि ये बड़ा अजीब है ये भूसा इसके पेट में पचेगा कैसे..मुझे तो इसकी चिंता हो रही है।