ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार : अपना प्यार पाने के लिए प्रेमिका ने खुद पर चलवा ली गोली, जेल में बंद था प्रेमी

KATIHAR : अपना प्यार पाने के लिए मोहब्बत करने वाले किसी भी हद तक कर चले जाते हैं। कटिहार जिले से एक ऐसी प्रेमिका की कहानी सामने आई है जिसने अपना प्यार पाने के लिए खुद के ऊपर ग

बिहार : अपना प्यार पाने के लिए प्रेमिका ने खुद पर चलवा ली गोली, जेल में बंद था प्रेमी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR : अपना प्यार पाने के लिए मोहब्बत करने वाले किसी भी हद तक कर चले जाते हैं। कटिहार जिले से एक ऐसी प्रेमिका की कहानी सामने आई है जिसने अपना प्यार पाने के लिए खुद के ऊपर गोली चलवा ली। अपने ऊपर गोली चलवाने का फैसला प्रेमिका ने इसलिए लिया क्योंकि उसका प्रेमी जेल की हवा खा रहा था। कटिहार जिले में पिछले दिनों जब एक लड़की के ऊपर फायरिंग की घटना सामने आई थी तो पुलिस के होश उड़ गए थे। लेकिन अब पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया तो प्रेमी और प्रेमिका की कहानी सुनकर लोग हैरत में हैं। 


दरअसल यह पूरा मामला 4 दिन पहले हुई एक घटना से जुड़ा है। कटिहार नगर थाना इलाके में 9 नवंबर की रात एक युवती को गोली मारी गई। लड़की का नाम खुशी कुमारी है। खुशी को गोली मार कर घायल कर दिया गया। खुशी को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने जब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तो दिलचस्प खुलासा हुआ। खुलासा ऐसा था की पुलिस को पीड़िता को ही गिरफ्तार करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक ये पूरा मामला प्रेम से जुड़ा है। खुशी ने जेल में बंद अपने प्रेमी राजा को बाहर निकालने के लिए अपने ऊपर हमले की साजिश रची। खुशी ने अपने प्रेमी के दोस्त से ही अपने ऊपर गोली चलवाई। यह साजिश उस शख्स को फंसाने के लिए रची जिसकी वजह से खुशी का प्रेमी राजा कटिहार जेल में बंद था। खुशी का मकसद था कि उसके ऊपर हमले के मामले में वो शख्स जेल चला जाए और इसके बाद प्रेमी राजा के मामले में समझौता करने के लिए उसे मजबूर किया जा सके। 


पुलिस के मुताबिक कटिहार जेल में खुशी का प्रेमी राजा साह बंद है। राजा को बाहर निकालने के लिए उसकी प्रेमिका खुशी ने तीन लोगों के साथ मिलकर खेल खेला। खुशी ने खुद पर गोली चलवाई और बाद में आरोपी अंकित कुमार को बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई। खुशी ने जिस अंकित के ऊपर मामला दर्ज कराया था पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की इसमें अंकित से अलग ही कहानी पता चली।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें