ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

मुंगेर में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए जेडीयू पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार की राजनीति और भविष्य को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

बिहार न्यूज
परिवारवाद पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार की सियासत में बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंगेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा जेडीयू भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा। उन्होंने न सिर्फ नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि उनके नेतृत्व और राजनीतिक फैसलों को लेकर भी बड़ा बयान दिया।


 प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार की राजनीति अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है आने वाले समय में बिहार की सत्ता ऐसे लोगों के हाथ में जा सकती है जिनकी प्राथमिकता बिहार नहीं, बल्कि गुजरात होगी। दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जन सुराज पार्टी को पहले से और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए प्रशांत किशोर इन दिनों जिलों का दौरा कर रहे हैं। 


इसी क्रम में वे आज मुंगेर पहुंचे, जहां एक निजी होटल में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के संभावित उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जन सुराज को गांव-गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। लेकिन इस दौरान उनका सबसे तीखा हमला नीतीश कुमार पर रहा। 


प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि अब जेडीयू भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा जो नीतीश कुमार कभी परिवारवाद के खिलाफ बोलते थे, आज वही उसी राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टियां बनते ही उनके नेताओं द्वारा अपने उत्तराधिकारी के रूप में परिवार को आगे बढ़ाने की परंपरा रही है और अब जदयू में भी वैसा ही हो रहा है। 


इतना ही नहीं, उन्होंने नीतीश कुमार की “शारीरिक और मानसिक स्थिति” पर भी पूर्व में सवाल उठाते हुए दावा किया था कि चुनाव का परिणाम जो भी हो वे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रह पाएंगे और मात्र तीन माह में ही वे स्वेक्षा और दवाब में आ कर मुख्यमंत्री का पद छोड़ रहे है । 


प्रशांत किशोर ने यहां तक कहा कि आने वाले समय में बिहार की सत्ता ऐसे लोगों के हाथ में जा सकती है जिनकी प्राथमिकता बिहार नहीं, बल्कि गुजरात होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे राज्य की आर्थिक दिशा भी प्रभावित होगी, जहां उद्योगों पर बाहरी नियंत्रण बढ़ेगा और बिहार के लोग मजदूरी तक सीमित रह जाएंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें