ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब

मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित एक स्कूल में चोरों ने घुसकर तोड़फोड़ की और लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। निर्माण सामग्री और बिजली वायरिंग भी चोरी कर ली गई।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।


मिली जानकारी के अनुसार, चोर देर रात स्कूल की चारदीवारी पार कर अंदर दाखिल हुए और कई कमरों के ताले व कुंडियां तोड़ दीं। इसके बाद उन्होंने कमरों में तोड़फोड़ करते हुए विद्यालय की बिजली व्यवस्था को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वायरिंग उखाड़ दी गई और स्विच, बोर्ड सहित कई विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया।


विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य से भी चोरों ने करीब 10 बोरी सीमेंट, सरिया, रिंग समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली। इसके अलावा मोटर का तार काट दिया गया। मौके से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।


सुबह जब शिक्षक और छात्र विद्यालय पहुंचे तो कमरों की स्थिति देखकर हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के अनुसार, इस घटना में बिजली वायरिंग और अन्य सामान मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें