ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो

पेट्रोल-डीजल की अफवाहों के बीच एक युवक पानी का टैंक लेकर पेट्रोल लेने के लिए पंप पर पहुंच गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सिर पर पानी का टंकी लिए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एक ओर प्रशासन और पेट्रोलियम एसोसिएशन ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अफवाहों के चलते लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं।


इसी बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जब एक युवक पेट्रोल भरवाने के लिए घर से पानी का बड़ा टंकी उठाकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। पानी की टंकी माथे पर लिये युवक को देखकर हर कोई हैरान रह गये। इस अजीबोगरीब मामले को देख किसी ने युवक का वीडियो मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 


बता दें कि पिछले दो दिनों से जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग ना केवल अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं, बल्कि गैलन और अन्य बड़े डिब्बों को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं और उसें पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। कई जगहों पर धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति भी देखने को मिल रही है। कुछ छोटे पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं, जबकि कई स्थानों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अयोध्या में ईंधन खत्म होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बस्ती में भी घबराहट बढ़ गई है। इसका असर यह हुआ कि लोगों ने जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार, कुछ इलाकों में कालाबाजारी भी हो रही है, जहां छोटे दुकानदार बोतलों में पेट्रोल 130 से 150 रुपये प्रति लीटर तक बेच रहे हैं।


हालांकि, पेट्रोलियम एसोसिएशन का कहना है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। जिला प्रशासन के अनुसार, व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को लगातार निगरानी में लगाया गया है। यदि कोई पेट्रोल पंप नियमों का उल्लंघन करते हुए गैलन या अन्य अनुचित कंटेनरों में पेट्रोल देता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।


वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अयोध्या-बस्ती हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक युवक बड़े प्लास्टिक वाटर टैंक के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ लोग हंसने लगे, तो कुछ ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए वाटर टैंक में पेट्रोल भरने से साफ इनकार कर दिया। वीडियो के बैकग्राउंड में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सुनाई देती हैं, जो इस अजीब घटना को लेकर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। यह घटना न केवल लोगों की घबराहट को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अफवाहें किस तरह सामान्य स्थिति को भी संकट में बदल सकती हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें