ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के मोहनपुर गांव में मंगलवार को मोहम्मद वकील उर्फ मखिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने गोली मारने के साथ-साथ परिजनों पर भी फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जां

मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार को एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां बदमाशों ने एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद जब परिजन विरोध करने पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


मृतक की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद वकील उर्फ मखिया के रूप में हुई है, जो किल्ली पहाड़पुर वार्ड संख्या-6 का रहने वाला था। वह फल और मछली का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को अपने घर से दुकान के लिए निकला था, तभी किल्ली-मोहनपुर के पास कुछ बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।


इसके बाद आरोपियों ने उसे सुनसान इलाके वदियां चौड़ ले जाकर बुरी तरह पीटा और फिर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही परिजन मोहनपुर वार्ड संख्या-2 पहुंचे और आरोपियों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया और लाठी-डंडों के साथ हथियारों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


इस हमले में नौशाद, मुर्तुजा, मनौव्वर, शाहनवाज और किस्मत अली समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद मुनव्वर भी शामिल हैं, जो बिहार पुलिस में सिपाही हैं और सिवान पुलिस लाइन में तैनात हैं। वह ईद के मौके पर छुट्टी लेकर अपने घर आए थे और इसी दौरान इस घटना का शिकार हो गए।


घायलों को तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है।


परिजनों का आरोप है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है। बताया जा रहा है कि मृतक का स्थानीय बदमाशों के साथ मछली कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। करीब डेढ़ महीने पहले एक निजी पोखर में मछली मारने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन अंदर ही अंदर रंजिश बनी रही।


बताया यह भी जा रहा है कि इस विवाद से जुड़ी एक खबर एक स्थानीय यूट्यूबर द्वारा चलाई गई थी, जिस पर भी आरोपियों ने आपत्ति जताई थी। उस समय मुफस्सिल थाना के चौकीदार मोहम्मद जहांगीर ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था। मृतक वकील, जहांगीर का साला बताया जा रहा है, जिससे विवाद और गहराने की बात सामने आ रही है।


घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत कई थानों की पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।


एसपी मनीष ने स्पष्ट किया कि यह मामला दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और मछली कारोबार विवाद से जुड़ा है और इसका किसी भी धर्म से कोई संबंध नहीं है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें