ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पुलिस से सेटिंग कर जेल से होटल पहुंच गया कैदी, रेस्टोरंट में केक काटकर सेलिब्रेट किया शादी की सालगिरह

ARA : बिहार के आरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां दो हत्या के मामले में जेल में बंद एक कैदी ने होटल में जाकर ख़ास तरीके से अपनी एनिवर्सरी मनाई। कैद

पुलिस से सेटिंग कर जेल से होटल पहुंच गया कैदी, रेस्टोरंट में केक काटकर सेलिब्रेट किया शादी की सालगिरह
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के आरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां दो हत्या के मामले में जेल में बंद एक कैदी ने होटल में जाकर ख़ास तरीके से अपनी एनिवर्सरी मनाई। कैदी ने बड़ी चालाकी से अपनी बीमारी का बहाना बनाकर जेल से हॉस्पिटल पहुंच गया। वहां पुलिस से सेटिंग कर कार में कपड़े बदले। फिर शख्स शहर के ही एक होटल में गया और वहां उसने केक काटकर पार्टी की। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 



दरअसल, SP को इस पूरे मामले की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद वह एक्शन में आ गए और दो थानों की पुलिस भेज दिया। आरा सदर अस्पताल में पुलिस उसकी खोजबीन करती रही। इस दौरान कार से पहुंचकर उसने कपड़े उतार दिए और तौलिया लपेटकर घूमने लगा। पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।



कैदी कारीसाथ गांव के रहने वाले शिवपूजन सिंह का 48 साल का बेटा विनोद सिंह है। वह डबल मर्डर का आरोपी है। दरअसल, विनोद को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में हार्ट के इलाज के लिए जेल से पिछले हफ्ते लाया गया था। वो सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में था, लेकिन शनिवार की रात वह पुलिस से सेटिंग कर अपना सालगिरह मनाने होटल पहुंच गया। फिलहाल भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को मामले की सूचना मिली है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें