Hindi News / crime / बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, CSP से दिनदहाड़े लूट लिए इतने लाख;...

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, CSP से दिनदहाड़े लूट लिए इतने लाख; CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Crime News: गया के इमामगंज में पंजाब नेशनल बैंक की CSP शाखा से दिनदहाड़े 2.07 लाख की लूट हुई है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश में जुटी है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 08, 2026, 7:08:54 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पांकरडीह मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की CSP शाखा से दिनदहाड़े करीब 2 लाख 7 हजार रुपये की लूट की घटना सामने आई है।


जानकारी के अनुसार, CSP संचालक दीपक कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक शाखा पर पहुंचे। उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद कर्मी को धमकाया और कैश काउंटर से 2.07 लाख लूटकर फरार हो गए।


यह पूरी वारदात शाखा में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट: नितम राज