Hindi News / crime / बिहार में हैरान करने वाला मामला: जिसकी हत्या के जुर्म में जेल की...

बिहार में हैरान करने वाला मामला: जिसकी हत्या के जुर्म में जेल की हवा खा रहा युवक, 10 महीने बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Bihar Crime News: कटिहार में हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक निर्दोष निकला. जिस महिला की हत्या का आरोप उसपर लगा था वह 10 महीने बाद जिंदा मिली है. अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.

1st Bihar Published by: SONU Updated Apr 08, 2026, 7:28:32 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: कटिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसका चचेरा देवर पिछले 10 महीनों से जेल की कालकोठरी में बंद है और न्याय की गुहार लगा रहा है, वह महिला आज जिंदा और सही सलामत बरामद हुई है। महिला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है।


दरअसल, करीब 10 महीने पहले आजमनगर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव से लख्खी देवी अचानक लापता हो गई थी। इस मामले में लख्खी देवी के भाई ने साजिश रचते हुए चचेरे देवर राजेश यादव पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत या शव बरामद किए, महज आशंका और आरोपों के आधार पर राजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


इसी बीच महिला जिंदा लौट आई। बताया जा रहा है कि लख्खी देवी मरी नहीं थी, बल्कि वह सुधानी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह कर घर बसा चुकी थी। वह पिछले 10 महीनों से सुधानी में रह रही थी, जबकि यहां राजेश यादव को उसकी हत्या का मुजरिम मानकर सजा दी जा रही थी।


पुलिस ने अब लख्खी देवी को सुधानी से जिंदा बरामद कर लिया है। राजेश यादव के परिजन और उनकी पत्नी पिछले 10 महीनों से पुलिसिया प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के डर से दर-दर की ठोकरें खा रहे थे। परिजनों का कहना है कि राजेश पूरी तरह निर्दोष है। उसे एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया। जब लाश ही नहीं मिली, तो पुलिस ने उसे जेल कैसे भेज दिया?