Hindi News / bihar / patna-news / पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान...

पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

पटना पुलिस हेडक्वार्टर के सामने एक युवक का शव मिला, पहचान अभी तक अज्ञात। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी। आसपास लोगों और दुकानदारों से भी पहचान करवाने की कोशिश की गई।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 08, 2026, 10:53:01 PM

बिहार न्यूज

इलाके में मचा हड़कंप - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA:इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। वही वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान करवाई गयी लेकिन किसी ने मृतक की पहचान नहीं की। आस-पास के दुकानदारों से भी पहचान कराई गयी लेकिन वो भी पहचान नहीं पाए। 


मृत युवक ब्लू टी शर्ट-जींस और लाल रंग का स्पोर्ट्स जूता पहन रखा है। जिस जगह पर युवक की लाश मिली है उस जगह की बैरिकेडिंग कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। युवक की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। पुलिस की गाड़ी को देखते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। पुलिस मौजूद लोगों से भी मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है लेकिन किसी ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक की मौत का कारण क्या है?