PATNA: राजधानी पटना के NH-30 हाइवे पर लुटेरों का आतंक जारी है। ताजा मामला पटना सिटी के बाईपास की है, जहां थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजावा स्थित NH-30 हाइवे पर लुटेरों ने बैटरी लदा एक ट्रक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर ट्रक चालक और खलासी को गोली मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को आनन फानन में इलाज के लिए NMCH भेजा दिया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर बताई है। पुलिस इस घटना के पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
पुलिस ने दोनों की पहचान यूपी के बरेली इलाके का रहने वाले रफीक अहमद और नदीम अहमद के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंघाल रही है, ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने बताया की वैज्ञानिक अनुसंधान से दोनो घायलों की पहचान की गई और घटना की सूचना ट्रक मालिक और घायल के परिजनों को दे दी गई है।





