Hindi News / crime / दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9...

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 एजेंट गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्हें दिल्ली समेत संवेदनशील ठिकानों और सुरक्षाबलों पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 30, 2026, 2:09:46 PM

दिल्ली न्यूज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो AI-generated image

DELHI: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 9 एजेंटोंं को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ये सभी आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और मुंबई के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े हैं और उनके ही निर्देश पर काम कर रहे थे।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली के संवेदनशील और महत्वपूर्ण ठिकानों के साथ-साथ सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल ने विशेष अभियान चलाया और लंबे समय से इस मॉड्यूल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।


जांच के दौरान पुलिस ने इन एजेंटों के पास से हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आया है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई और मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में था। आरोपियों को राजधानी दिल्ली के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में हमलों को अंजाम देने के निर्देश दिए गए थे।


फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का मानना है कि आगे की जांच में इस साजिश से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।