Hindi News / india / कोलकाता रेटिना कॉनक्लेव में डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी का व्याख्यान, आंखों के इलाज...

कोलकाता रेटिना कॉनक्लेव में डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी का व्याख्यान, आंखों के इलाज की नई तकनीकों पर डाला प्रकाश

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने आंखों के इलाज में नई तकनीकों पर व्याख्यान और एलकॉन यूनिटी मशीन द्वारा 4D कैटरेक्ट सर्जरी और 30 हजार कट रेट विट्रेक्टमी सर्जरी की आधुनिक तकनीक एवं उसके लाभों पर प्रकाश डाला।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 30, 2026, 9:54:36 PM

कोलकाता

4D कैटरेक्ट सर्जरी और हाई-स्पीड विट्रेक्टमी तकनीक पर बोले डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी - फ़ोटो सोशल मीडिया

West Bengal: कोलकाता के शंकर नेत्रालय में आयोजित "कोलकाता रेटिना कॉन्क्लेव" में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने "आंखों के उपचार में नई तकनीक" विषय पर व्याख्यान दिया।


अपने संबोधन में डॉ. तिवारी ने एलकॉन यूनिटी मशीन के माध्यम से की जाने वाली 4D कैटरेक्ट सर्जरी तथा 30 हजार कट रेट विट्रेक्टमी सर्जरी की विशेषताओं और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस ये प्रक्रियाएं मोतियाबिंद और रेटिना संबंधी रोगों के उपचार को अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी बना रही हैं।


डॉ. तिवारी ने कहा कि इन अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के नए मानक स्थापित हुए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम और शीघ्र स्वस्थ होने का लाभ मिल रहा है।


बता दें कि नेत्र विज्ञान (Ophthalmology)के क्षेत्र में एलकॉन यूनिटी विट्रोरेटिनल कैटरेक्ट सिस्टम (Alcon UNITY VCS) एक क्रांतिकारी तकनीक है। इसके द्वारा दी जाने वाली 4D कैटरेक्ट सर्जरी (मोतियाबिंद का ऑपरेशन) और 30,000 कट्स प्रति मिनट (30K Cut Rate) की विट्रेक्टमी सर्जरी (रेटीना या पर्दे का ऑपरेशन) आंखों के इलाज को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सटीक बनाते हैं।