Hindi News / bihar / madhubani-news / बिहार में दर्दनाक हादसा: दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत,...

बिहार में दर्दनाक हादसा: दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र में पदमा एनएच के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 30, 2026, 6:46:40 PM

Bihar Road Accident

- फ़ोटो Reporter

Bihar Road Accident: बिहार के मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान खुटौना निवासी श्रीदेव कामत के 18 वर्षीय पुत्रसुजीत कुमारतथा रामख्त निवासी 18 वर्षीयकरन कुमारके रूप में हुई है।


वहीं, हादसे में अत्यधिक गम्भीर से घायलसचिन कुमारको अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिसके कारण दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी