ब्रेकिंग
बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल

छापेमारी के लिए पहुंचे DSP को माफिया ने डंपर से रौंदा, मौके पर हुई मौत

DESK : हरियाणा के नूह से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां खनन माफियाओं ने DSP को गाड़ी से कुचल दिया। घटना इतनी दर्दनाक थी कि DSP सुरेंद्र बिश्नोई की स्पॉट डेथ हो गई। दरअसल

छापेमारी के लिए पहुंचे DSP को माफिया ने डंपर से रौंदा, मौके पर हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : हरियाणा के नूह से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां खनन माफियाओं ने DSP को गाड़ी से कुचल दिया। घटना इतनी दर्दनाक थी कि DSP सुरेंद्र बिश्नोई की स्पॉट डेथ हो गई। दरअसल, उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बिश्नोई तावड़ू में तैनात थे। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़, वह तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापेमारी करने निकले थे। कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई ने खननस्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो उन्हें डंपर से टक्कर मार दी गई। घटना के बाद DSP ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी बड़ी आसानी से भाग निकला। पुलिस अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है। सूचना पाकर आईजी और नूह के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। 



घटना को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ी निंदा करते हुए आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि डीएसपी बिना पुलिस फोर्स के ही छापेमारी के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ केवल स्टाफ थे।  



मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी है कि डीएसपी अपने आधिकारिक गाड़ी के पास खड़े थे। जब उन्होंने अवैध खनन करने वाले एक गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो डंपर के ड्राइवर ने उन्हें कुचल दिया और मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपित ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें