Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात...

Bihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून के सक्रिय होने से 14 जुलाई को कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 13, 2026, 7:38:48 PM

Bihar Weather Alert

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 14 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।



मौसम विभाग ने दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं अररिया, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी और सहरसा के कई इलाकों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।



इसके अलावा खगड़िया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली समेत उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ जिलों में भी आंधी और वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है।



मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।