Hindi News / bihar / patna-news / बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल...

बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेल

बांकीपुर उपचुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रहे जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी शैक्षणिक योग्यता का पूरा विवरण दिया। जानिए उन्होंने कहां से मैट्रिक, ग्रेजुएशन, MHA और फ्रेंच भाषा का कोर्स किया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 13, 2026, 7:40:14 PM

बिहार न्यूज

पहली बार चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: सोमवार को पटना की बांकीपुर सीट से उपचुनाव के लिए जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने नामांकन पर्चा भरा। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। नोमिनेशन करने के दौरान उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में चल और अचल संपत्ति, शिक्षा, आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी दी। प्रशांत किशोर हेल्थकेयर मैनेजमेंट से मास्टर की डिग्री हासिल की है। उन्होंने फांस से इंटेंसिव फ्रेंच भाषा का भी कोर्स किये हुए हैं। मैट्रिक से लेकर पीजी तक उन्होंने कहा से किया इस बात की जानकारी उन्होंने हलफनामे में दिया है।


दरअसल नामांकन के आखिरी दिन प्रशांत किशोर के साथ-साथ बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने भी नामांकन पर्चा भरा। जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपने नोमिनेशन के वक्त जो एफिडेविट दिये उसमें उन्होंने अपने एजुकेशन के बारे में बताया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 1991 में मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए। बक्सर के एमपी हाई स्कूल से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की।


 वही बिहार इंटरमीडिएट एडुकेशन काउंसिल द्वारा आयोजित इंटर की परीक्षा (बारहवीं) पटना साइंस कॉलेज से पास की। 1999 में उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से स्नातक किया। उत्तर प्रदेश के यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। 2003 में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन मास्टर ऑफ हेल्थ केयर मैनेजमेंट में किया। मास्टर ऑफ़ हेल्थकेयर मैनेजमेंट (MHA),एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ़ कॉलेज ऑफ़ इंडिया (ASCI)हैदराबाद से किया। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी, USA और हिंदुजा हॉस्पिटल के सहयोग से तैयार किया गया स्पेशलाइज़्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट प्रोग्राम। वही 2010 में CAVILAM VICHY,क्लेरमोंट फेरैंड यूनिवर्सिटी, फ्रांस से इंटेंसिव फ्रेंच भाषा का कोर्स किया।


प्रशांत किशोर ने अपने नामांकन के दौरान प्रशांत किशोर ने संपत्ति और एजुकेशन सहित कई बातों की जानकारी एफिडेविट के माध्यम से दी। एफिडेविट में प्रशांत किशोर की उम्र 49 साल है, इनके पिता का नाम स्व. श्रीकांत पांडेय है। प्रशांत किशोर रोहतास जिले के शिव सागर थाना क्षेत्र स्थित कोनार के रहने वाले हैं। प्रशांत किशोर ने अपना और पत्नी जाह्नवी दास के साथ-साथ बेटे दैबिक वर्धवाज की संपत्ति का ब्योरा एफिडेविट में दिया है। प्रशांत किशोर से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी जाह्नवी दास की है। प्रशांत किशोर की कुल चल संपत्ति 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 89 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249 रुपये हैं। 


वहीं प्रशांत किशोर की अचल संपत्ति पत्नी से ज्यादा है। पत्नी जाह्वनी दास की अचल संपत्ति 12 करोड़ 42 लाख रुपये की हैं जबकि प्रशांत किशोर की अचल संपत्ति 73 करोड़ 87 लाख रुपये की हैं। प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के नाम से कई फिक्स डिपोजिट भी है। प्रशांत किशोर पेशे से पोलिटिकल एडवाइजर एवं कंसल्टेंट है। जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी डॉक्टर हैं, वो न्यू दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल में पदस्थापित हैं।  बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होगा और 3 अगस्त को रिजल्ट घोषित होगा। 


प्रशांत किशोर के हलफनामे में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ संपत्ति और अन्य वैधानिक जानकारियों का भी उल्लेख किया गया है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही उनकी उम्मीदवारी राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बनी हुई है।