Hindi News / career / NEET परीक्षा में गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक...

NEET परीक्षा में गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्र-छात्रा को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना

Patna News: नीट 2026 में गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऑल इंडिया रैंक हासिल की। संस्थान का दावा है कि 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने की संभावना है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 17, 2026, 8:31:46 PM

Patna News

- फ़ोटो Reporter

Patna News: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान, बिहार और झारखंड का गौरव बढ़ाया है। शुक्रवार को गोल बिल्डिंग, बुद्धा कॉलोनी, पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के शीर्ष विद्यार्थियों के परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई।



गोल इंस्टीट्यूट के प्रतिभाशाली छात्र रवि कांत दिवाकर ने 720 में 695 अंक प्राप्त कर जेनरल ऐ आई आर 55 तथा केटेगरी  ऐ आई आर 3 हासिल की। उनके अतिरिक्त कमल नयन ने 671 अंक के साथ जेनरल ऐ आई आर 460, केशव कुमार ने 660 अंक के साथ जेनरल ऐ आई आर 901, अनुष्का कश्यप ने 660 अंक के साथ जेनरल ऐ आई आर 937 तथा सृष्टि राज ने 652 अंक प्राप्त कर जेनरल ऐ आई आर 1290 हासिल की है।



गोल इंस्टीट्यूट के प्रमुख टॉपर्स: विद्यार्थी का नाम: रवि कांत दिवाकर, प्राप्तांक: 695/720, ऑल इंडिया रैंक: जेनरल ऐ आई आर 55, केटेगरी  ऐ आई आर 3, विद्यार्थी का नाम: कमल नयन, प्राप्तांक: 671/720, जेनरल ऐ आई आर 460, विद्यार्थी का नाम: केशव कुमार, प्राप्तांक: 660/720, जेनरल ऐ आई आर 901, विद्यार्थी का नाम: अनुष्का कश्यप, प्राप्तांक: 660/720, जेनरल ऐ आई आर 937, विद्यार्थी का नाम: सृष्टि राज, प्राप्तांक: 652/720, जेनरल ऐ आई आर 1290



संस्थान द्वारा अब तक प्राप्त परिणामों और विद्यार्थियों की रैंक के प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, गोल इंस्टीट्यूट के 500 से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के परिणामों का संकलन अभी जारी है, इसलिए सफल विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। 



गोल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा: यह उपलब्धि केवल अंकों और रैंक की सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अभिभावकों के विश्वास और गोल की पूरी शैक्षणिक टीम के सामूहिक समर्पण का परिणाम है। रवि कांत दिवाकर सहित हमारे सभी सफल विद्यार्थियों ने सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से देश की कठिनतम परीक्षाओं में भी श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया जा सकता है। हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील, जिम्मेदार और उत्कृष्ट चिकित्सक बनने के लिए तैयार करना है।” 


गोल इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर, रंजय सिंह ने कहा कि “इन विद्यार्थियों की सफलता हजारों नीट अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा है। प्रत्येक सफल विद्यार्थी की यात्रा में कठिन परिस्थितियाँ, मानसिक दबाव, निरंतर परिश्रम और त्याग शामिल रहा है। गोल ने हर विद्यार्थी को शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ भावनात्मक सहयोग, व्यक्तिगत देखभाल और निरंतर प्रेरणा देने का प्रयास किया। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।”


संस्थान के आर एंड डी हेड, आनंद वत्स ने परिणाम के शैक्षणिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नीट जैसी परीक्षा में सफलता के लिए केवल पाठ्यक्रम पूरा करना पर्याप्त नहीं है। सटीक शैक्षणिक योजना, नियमित टेस्ट, प्रश्नों का वैज्ञानिक विश्लेषण, त्रुटियों की पहचान और समयबद्ध सुधार अत्यंत आवश्यक हैं। हमारी आर एंड डी टीम ने परीक्षा के बदलते स्वरूप और विद्यार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार रणनीति विकसित की। विद्यार्थियों ने उस रणनीति को अनुशासन के साथ अपनाया, जिसका प्रभाव आज उनके शानदार परिणामों में दिखाई दे रहा है।”



गोल इंस्टीट्यूट के एकेडमिक हेड, मिस्टर गौरव सिंह ने कहा: “यह सफलता विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच मजबूत शैक्षणिक समन्वय का परिणाम है। नियमित कक्षाएँ, सुव्यवस्थित टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन, प्रदर्शन विश्लेषण और कमजोर विषयों पर व्यक्तिगत कार्य ने विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत बनाया। हमारे शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी और परीक्षा तक उनका आत्मविश्वास बनाए रखा।”



गोल इंस्टिट्यूट अपने सभी सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए रविवार, 26 जुलाई 2026 को पटना के प्रतिष्ठित बापू सभागार में भव्य “सफलता सम्मान समारोह” आयोजित करेगा।


समारोह में नीट में सफल गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। गोल इंस्टिट्यूट ने अपने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा शिक्षकों के अथक समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतिफल है।