1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 17, 2026, 8:14:49 PM
लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी - फ़ोटो Reporter
Lalu Prasad Yadav: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार की शाम उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है, जहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनके स्वास्थ्य की जांच की गई है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के अलावा लालू प्रसाद के परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं। लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने पिता के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी है।
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद यादव का ब्लड प्रेशर थोड़ा लो हो गया था। गुरुवार को उनका घर पर ही उपचार किया गया। उनके आंखों का भी चेकअप कराना था। ऐसे में हमलोगों ने सोंचा की क्यों न उनकी बीपी की भी जांच करा दी जाए। डॉक्टरों ने उनका ईसीजी और ईको टेस्ट किया है। उन्हें ऑबजर्वेशन में रखा गया है। फिलहाल चार पांच घंटे के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।
उन्होंने बताया कि अगर सबकुछ सही रहा तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि अभी चार पांच घंटे का समय लग सकता है। फिर दो घंटे के बाद लालू प्रसाद का ईसीजी और ईको टेस्ट रिपीट किया जाएगा। अगर रिपोर्ट में कोई चेंज नहीं होगा तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अगर डॉक्टरों को लगेगा कि अभी उनको अस्पताल में ही रखा जाए तो आगे देखा जाएगा।
मीसा ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद का बीपी नॉर्मल ही रहता था लेकिन इधर पिछले दो दिनों से लो चल रहा था। पहले भी उनका हार्ड का ऑपरेशन हो चुका है और किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। डॉक्टर सभी चीजों को देख रहे हैं और फिरहाल ऑब्जर्वेशन में रखने की बात कही है।