ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

लालू-राबड़ी के दोनों बेटों के बीच अब आर-पार की लड़ाई: तेजप्रताप को हराने के लिए कल मैदान में उतरेंगे तेजस्वी, मोकामा में अनंत सिंह को भी ललकारेंगे

चुनाव में लालू के दोनों बेटों के बीच अब सीधी जंग तय है। तेजस्वी कल महुआ में अपने बड़े भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करेंगे। इसके बाद वे मोकामा पहुंचकर अनंत सिंह को ललकारेंगे। तेजप्रताप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि वे राघोपुर में प्रचार करेंगे।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लालू परिवार के दो लाल के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया है. महुआ विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव को हराने के लिए कल यानि रविवार को तेजस्वी यादव मैदान में उतरेंगे. तेजस्वी यादव रविवार को एक और हॉट सीट मोकामा में भी पहुंचेगे, जहां दुलारचंद यादव की मौत के बाद बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है. 


महुआ में तेजस्वी की सभा

रविवार को वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव की जनसभा होने जा रही है. ये वही सीट हैं, जहां से तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे हैं. आरजेडी ने उस सीट से अपने मौजूदा विधायक मुकेश रौशन को ही मैदान में उतारा है. तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे. जाहिर है वे अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के विरोध में सभा करेंगे.


तेजप्रताप दे चुके हैं चेतावनी

उधर, तेजप्रताप यादव पहले ही खुली चेतावनी दे चुके हैं. तेजप्रताप यादव ये ऐलान कर चुके हैं कि अगर तेजस्वी यादव मेरी सीट पर आरजेडी का प्रचार करने आये तो मैं उनकी सीट राघोपुर में जाकर डोर-टू-डोर कैंपेन करूंगा. तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी से राघोपुर में प्रत्याशी खड़ा किया है. तेजप्रताप यादव का दावा है कि राघोपुर से उनका उम्मीदवार सबसे पढ़ा लिखा और समझदार प्रत्याशी है. 


मोकामा में अनंत सिंह को ललकारेंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव कल यानि रविवार को मोकामा में जनसभा करने जा रहे हैं. ये वही सीट है, जहां दुलारचंद यादव की मौत के बाद भारी बवाल मचा हुआ है. हालत ये है कि मोकामा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात करके रखा गया है. तेजस्वी यादव ने मौकामा में अपनी पार्टी से बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है. तेजस्वी कल मोकामा में अनंत सिंह को ललकारेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें