ब्रेकिंग न्यूज़

सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली

सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिशु राम खुलेआम हथियार लहराकर प्रशासन को चुनौती दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ा हुआ है। लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

bihar

22-Jun-2025 09:42 PM

By First Bihar

SIWAN: सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय परौली गांव में मनचलों ने दो नाबालिग लड़कियों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल लड़कियों की पहचान 15 वर्षीय रूपा कुमारी और आरती कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 


पुलिस के अनुसार, तुलसीराम, मुकर और रिशु नामक तीन युवकों ने मिलकर रूपा कुमारी के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जब रूपा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई आरती कुमारी को भी हमलावरों ने सिर और गर्दन पर चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया।


चाकू के हमले से दोनों दोनों लड़कियों बुरी तरह घायल हो गयी। आनन फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ भगवानपुर थाने में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिशु राम खुलेआम हथियार लहराकर प्रशासन को चुनौती दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ा हुआ है। लोग आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है?