ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

प्रशांत किशोर ने लालू परिवार पर बोला हमला, कहा..‘बूढ़ा शेर कंगन दिखाकर जैसे शिकार करता था, वैसे ही बिहार की जनता को ये लोग फंसा रहे हैं’

PK ने कहा कि तेजस्वी जनता को नौकरी और पैसों का झांसा दे रहे हैं, जैसे बूढ़ा शेर कंगन दिखाकर शिकार करता था। पीके ने कहा, जन सुराज की सरकार बनी तो किसी को रोज़गार के लिए बिहार छोड़ना नहीं पड़ेगा।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI: सीतामढ़ी पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने आरजेडी और लालू-तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव स्वरोजगार के लिए 5 लाख रुपए देने का वादा कर लोगों को झांसे में लेने के लिए लालच दे रहे हैं। जैसे बूढ़ा शेर कंगन देने का लालच देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। यदि ये लोग गलती से जीत गये तो फिर लूटपाट, अपहरण, हत्या,रंगदारी, बलात्कार की घटना शुरू हो जाएगी।


 पीके ने आगे कहा कि छठ की रौनक दिख रही है क्योंकि हमारे बच्चे बहुत कष्ट सह कर अपने घर वापस आए हैं, 14 तारीख को जन सुराज की सरकार बनी तो किसी को नौकरी और मजदूरी करने के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार अवधेश कुशवाहा को जीताना होगा। स्कूल का बस्ता चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर एक स्वच्छ छवि के ईमानदार आदमी को जिताइए तभी भला होगा। नहीं तो मोदी जी का सस्ता वाला डेटा लेकर घूमते रहिएगा और आपके बेटे गुजरात में मजदूर बनकर रह जाएंगे। 


तेजस्वी यादव के मां-बाप 18 साल बिहार में राज किये तो पूरे प्रदेश को रसातल में लेकर चले गये। मैंने चार-पांच दिन पहले ही कहा था कि तेजस्वी यादव को अब एक चीज कहना बाकी है। तेजस्वी यह भी कह दे कि पूरे बिहार को सोने की लंका बना देंगे। तेजस्वी जहां-जहां जा रहा है वहां कह रहा है कि हम हर घर में नौकरी देंगे। फिर यह झांसा दे रहा है कि बिहार की तमाम महिलाओं को ढाई हजार रुपया हर महीने देंगे। जिविका दीदी का मानदेय बढ़ाने का झांसा दे रहा है। 


इन पर भूखा शेर और कंगन वाली कहानी सटिक बैठती है। जिसमें सोने का कंगन दिखाकर बुढ़ा शेर लोगों को अपना शिकार बनाता था। लोग कंगन के लालच में शेर के पास जाते और मारकर शेर उसे अपना निवाला बना लेता था। ठीक उसी तरह का लालच तेजस्वी यादव बिहार की जनता को दे रहा है।


 पीके ने कहा कि यदि गलती से भी ये लोग जीत गया तो फिर से मर्डर, किडनैपिंग, चोरी, डकैती, बलात्कार, छेड़खानी, रंगदारी सब शुरू हो जाएगा। आरजेडी के शासनकाल को लोग देख चुके हैं। वो दोबारा पुराने दिन की वापसी नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा कि ये लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए ऐसी नौकरी और पैसा का लालच दे रहे हैं। लेकिन इनके जाल में फंसना नहीं है। अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए फैसला लें। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें