ब्रेकिंग
रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतरामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

तेजस्वी ने PM मोदी पर समस्तीपुर में बोला हमला, कहा..विकास गुजरात में करते हैं और वोट बिहार से चाहते हैं

समस्तीपुर के उजियारपुर में चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी विकास गुजरात में करते हैं, लेकिन वोट बिहार से मांगते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महागठबंधन की सरकार बनी तो हर परिवार को एक नौकरी और महिलाओं

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: महागठबंधन के CM फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से चुनाव-प्रचार की शुरुआत कर दी। समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा के ब्लॉक मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि मोदी जी विकास गुजरात में करेंगे लेकिन उनको वोट बिहार में चाहिए। यह सब नहीं चलेगा। 


सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं,भरोसे की राजनीति है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा और जीविका दीदियों के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी हमारी घोषणाएं चुनावी जुमला नहीं हैं। 


सरकार चाहे कुछ भी घोषणा कर ले, लेकिन हमारा विजन और ईमानदारी अलग है। अगर हमें मौका मिला, तो हर वादा लागू होगा।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान "अब बिहार में जंगलराज नहीं रहेगा" पर तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री कहते हैं कि जंगलराज नहीं रहेगा, लेकिन बिहार में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, गोलीबारी हो रही है, 55 से अधिक घोटाले हुए हैं। जिनका जिक्र खुद प्रधानमंत्री ने मंच से किया था। उन घोटालों का क्या हुआ? जांच कहां गई? असल जंगलराज तो यही है।उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रधानमंत्री को भी जवाब देना चाहिए। "प्रधानमंत्री इन सब पर क्यों नहीं बोलते? क्या बिहार के हालात उन्हें नहीं दिखते?"

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें