ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

Bihar News: शादी में DJ वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने दूल्हे और बारातियों को बनाया बंधक

Bihar News: समस्तीपुर के विभूतिपुर में शादी समारोह के दौरान DJ वाहन से कुचलकर मोहम्मद शहजाद की मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बनाया।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान DJ वाहन से कुचलकर 25 वर्षीय मोहम्मद शहजाद की मौत हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।


यह घटना सोमवार को समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकरा पंचायत के वार्ड 11 में हुई है। यहां मोहम्मद कलामुद्दीन की पुत्री रुकसार खातून की शादी का समारोह चल रहा था। समारोह के दौरान बारातियों के DJ वाहन को लेकर मामूली विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर DJ वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश में दुल्हन के पड़ोसी रिश्ते में भतीजे, मोहम्मद मोफील के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहजाद को कुचल दिया।


गंभीर रूप से घायल शहजाद को ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था और परिवार की आजीविका का मुख्य स्रोत था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।


इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और हंगामे को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।


रिपोर्टर: रमेश शंकर, समस्तीपुर  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें