ब्रेकिंग
जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग

Road Accident: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति लापता; कार ने मारी जोरदार टक्कर

Road Accident: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया.

Road Accident in bihar :
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर चकला चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग दंपति को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग दंपति सड़क किनारे अपने किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आती एक कार ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पति घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से गायब हो गया, जिससे मामला और भी रहस्यमयी बन गया है।


घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO आलोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, सोनबरसा राज के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, सौरबाजार के थानाध्यक्ष अजय पासवान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


महिला के पति की तलाश के लिए पुलिस ने खेतों, सड़क किनारे और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस संबंध में SDPO आलोक कुमार ने कहा कि, घटना की गहराई से जांच की जा रही है। लापता व्यक्ति की बरामदगी के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है और हम जल्द ही उनकी खोज कर लेंगे।"


घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने प्रशासन से CCTV कैमरों की जांच, वाहन की पहचान, और लापता बुजुर्ग की जल्द बरामदगी की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें