ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान!

मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल गांव में नशे की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। 24 वर्षीय युवक ने पहले अपनी मां के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घायल मां का इलाज सदर अस्पताल में चल

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान!
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime : मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी और नशे का आदी युवक ने पहले अपनी मां की बेरहमी से पिटाई की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।


मृतक की पहचान 24 वर्षीय राज कुमार झा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राज कुमार पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो चुका था। नशे की लत ने उसके व्यवहार को पूरी तरह बदल दिया था। वह अक्सर नशे की हालत में घर आता और परिवार के लोगों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करता था। परिवार के सदस्य लंबे समय से उसके इस व्यवहार से परेशान थे।


घटना के संबंध में मृतक के पिता और भाई ने बताया कि रविवार देर शाम राज कुमार नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी मां से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर महिला को बचाया और इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


इसी बीच, मारपीट की घटना के बाद राज कुमार अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर जब परिवार के लोग अंदर पहुंचे, तो देखा कि राज कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे और कोई कारण तो नहीं था।


स्थानीय लोगों के अनुसार, राज कुमार की नशे की लत धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी, जिससे उसका मानसिक संतुलन भी प्रभावित हो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।


इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती नशाखोरी की समस्या को उजागर कर दिया है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करती है, बल्कि पूरे परिवार को भी गहरे संकट में डाल देती है। इस मामले में एक मां जहां अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, वहीं एक परिवार ने अपने बेटे को हमेशा के लिए खो दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें