ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े गिट्टी-बालू कारोबारी प्रभाकर सिंह की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी करते हुए गिट्टी-बालू कारोबारी प्रभाकर सिंह की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है।


जानकारी के अनुसार, प्रभाकर सिंह सड़क से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। इससे पहले कि प्रभाकर कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उसे पीछे से ही गोली मार दी है। गोली लगने के बाद प्रभाकर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभाकर सिंह को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गिट्टी और बालू के व्यवसाय से जुड़े थे।


वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके। डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दिनदहाड़े शहर के इतने व्यस्त इलाके में हुई इस हत्या ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश और व्यवसायिक विवाद समेत तमाम पहलुओं पर जांच केंद्रित कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें