ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Bihar News: फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Bihar News: बिहार के सहरसा में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगी. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही के समीप देर रात एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ और प्रचंड थीं कि देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे असमर्थ रहे। तत्काल ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने बताया कि आग की वजह से लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई है। अभी नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।


गोदाम में फर्नीचर के कई प्रकार के सामान रखे थे, जिनमें लकड़ी, फोम, तकिए और अन्य सजावट सामग्री शामिल थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी, लेकिन अभी आधिकारिक जांच चल रही है।


दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों और गोदाम मालिक को सहायता का आश्वासन दिया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों से आग से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को सख्ती से अपनाने की अपील की है। बिजली के वायरिंग की नियमित जांच और गोदामों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें