ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: सिंचाई विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Bihar News: रोहतास के चेनारी में सिंचाई विभाग के कर्मचारी श्याम बाबू मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सासाराम से एक दुखद खबर आ रही है। यहां चेनारी थाना क्षेत्र के बादलगढ़ में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी श्याम बाबू मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 55 वर्षीय कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में उनका निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


यह घटना रविवार देर रात रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के बादलगढ़ में हुई है। पटना जिले के बेउर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय श्याम बाबू मांझी सिंचाई विभाग में प्रतिनियुक्त थे। वे रात में अपने कमरे से बाहर निकले और अचानक ही गिर पड़े। इस दौरान उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। एक बार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला कुछ साफ़ हो सकेगा।


रिपोर्टर: रंजन कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें