ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...

Bihar News: अपराधियों की खैर नहीं! SP ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Bihar News: बिहार के मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार देर रात सुगौली थाना का औचक निरीक्षण कर पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी. उनके अचानक थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया.

BIHAR NEWS
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार देर रात सुगौली थाना का औचक निरीक्षण कर पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। उनके अचानक थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाने की फाइलों, रजिस्टरों और केस डायरियों की गहन जांच की और थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में अपराधियों पर पूरी तरह नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने फरार वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, शराब कारोबार पर पूर्ण नकेल, और गंभीर मामलों जैसे हत्या, लूट व डकैती की समीक्षा कर उनके लंबित अभियुक्तों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए।


एसपी ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि जितने भी फरार अपराधी हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो और अवैध हथियारों व शराब की अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित की जाए।" एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में दिन-रात गश्ती तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए थाना स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करना, जनसहभागिता को बढ़ाना, और आवश्यक स्थलों पर विशेष चौकसी जरूरी है।


उन्होंने जानकारी दी कि मोतिहारी जिले के सभी एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर, एसएचओ व पुलिस अधिकारी एक साथ जिलेभर में छापेमारी अभियान पर निकले हुए हैं। सुगौली थाना के बाद एसपी रामगढ़वा और रक्सौल थाना क्षेत्र में छापेमारी करेंगे। सुगौली में बैठकर हत्या और डकैती जैसे गंभीर कांडों की समीक्षा की गई है और संबंधित फरार अभियुक्तों की सूची तैयार कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।


एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि इलाके में शराब के सेवन और बिक्री पर कड़ी नजर रखें और पकड़े जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करें। जिले में अपराध नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। कोई भी अपराधी कानून से नहीं बचेगा। सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी जारी है, और आने वाले दिनों में इसके परिणाम स्पष्ट दिखेंगे।

रिपोर्ट- सोहराब आलम

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें