ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

Bihar News: बिहार में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद वीडियो बना कर रहे थे ब्लैकमेल, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के पुर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दो किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के पुर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दो किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की है। घटना लगभग 20 दिन पहले की बताई जा रही है। आरोपियों ने शहर के एक नवनिर्मित मकान में घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता का वीडियो भी अपने कैमरे में कैद कर लिया था। 


जानकारी के मुताबिक, तीन ओरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो की पहचान झरौखर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी सन्नी सिंह और एक नाबालिग के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी की पहचान स्थानीय बाजार निवासी एक अन्य नाबालिग के रूप में की गई है। छौड़ादानो अंचल इंस्पेक्टर के अनुसार, घटना 12 जुलाई को एक आरोपी नाबालिग के नवनिर्मित मकान में हुई थी। 


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात पीड़िता के मोबाइल पर वीडियो आने के बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, शुक्रवार सुबह पीड़िता के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिले से आई एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। साथ ही घटना के दिन पीड़िता द्वारा पहने गए वस्त्र भी बरामद कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस अब पीड़ित नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई में जुटी है। 

पूर्वी चम्पारण से सोहराब की आलम रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें