ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी में नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, गाँव में मचा हड़कंप

Bihar News: मोतिहारी के सुगौली में बेलवतिया गांव के पास सिकरहना नदी से 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, शिनाख्त की कोशिश जारी।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मोतिहारी के सुगौली से सनसनीखेज खबर आ रही है, यहाँ सिकरहना नदी में बेलवतिया गांव के पास एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।


इस अज्ञात शव की बरामदगी बुधवार दोपहर मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के सुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया गांव (वार्ड 10-11) के पास सिकरहना नदी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में एक महिला का शव बहता हुआ देखा और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुगौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।  


मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। वह प्रिंटेड कत्थई रंग की शमीज और काले रंग का पजामा पहने हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस हत्या या अन्य संभावनाओं की जांच कर रही है।  


इस घटना से बेलवतिया गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में हर तरीके से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले की तह तक पहुंचने की बात कही है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। देखना होगा कि कितनी जल्दी इस मामले का खुलासा पुलिस कर पाती है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें