ब्रेकिंग
विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Bihar News: बिहार में दिव्यांगों की स्कूटी से शराब तस्करी, पुरुषों को बराबरी की टक्कर दे रहीं महिलाएं, एक गिरफ्तार..

Bihar News: मोतिहारी में पुलिस ने चारपहिया दिव्यांग स्कूटी पर 51 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्कूटी जब्त, तस्कर को जेल भेजा गया। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में मोतिहारी के पिपरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया दिव्यांग स्कूटी पर ले जाई जा रही 51 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बड़ा बैसाहा गांव निवासी बबलू सहनी की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है।


पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने इस बारे में बताया कि सूचना मिली थी कि बेदिबन मधुबन गांव में चारपहिया स्कूटी से शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और प्रमिला देवी को शराब और स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल अन्य स्थानीय तस्करों को भी चिह्नित किया है और अब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें