ब्रेकिंग
फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपफेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

बेतिया में तेज़ रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में तेज़ रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया और ट्रक को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH:  बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव से बुधवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान महुअवा गांव निवासी कोसिला देवी के रूप में की गई है, जो रोज़ की तरह अपने बकरियों को चराकर घर लौट रही थीं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के ही एक गोदाम के पास एक ट्रक बैक कर रहा था। अचानक वह बेकाबू होकर कोसिला देवी को कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर मौके पर ही बुरी तरह कुचल गया और उनकी तत्काल मौत हो गई। उस वक्त कोसिला देवी के साथ 7 साल की सना खातून और 65 वर्षीय साबरा खातून भी मौजूद थीं। सौभाग्यवश दोनों अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं, लेकिन कोसिला देवी की जान नहीं बच सकी।


घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे तोड़ डाले और उसके टायर की हवा निकाल दी। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


शिकारपुर थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोदाम के पास ट्रकों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें