ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

नीतीश ने अपने बड़बोले विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला, अब तक कुल 16 नेताओं पर की कार्रवाई

जेडीयू ने विधानसभा चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। शनिवार को भी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पार्टी के 11 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। अब तक कुल 16 नेताओं पर जेडीयू ने बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार
जेडीयू की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधारा, पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं संगठनात्मक आचरण के खिलाफ कार्य करने में संलिप्त रहने के चलते जेडीयू ने फिर 5 नेताओं को पार्टी से निकाल बाहर किया है। जेडीयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने इसे लेकर पत्र भी जारी कर दिया है। इनमें भागलपुर के गोपालपुर से विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का नाम शामिल है। जिन्हें बड़बोले विधायक और नीतीश के करीबी लोग कहा करते थे। 


वही कटिहार के कदवा के पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, गयाजी से पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह, मुजफ्फरपुर के गायघाट से पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और मुजफ्फरपुर से गायघाट से ही प्रभात किरण को पार्टी से निष्कासित किया गया है। बता दें कि इससे पहले कल 25 अक्टूबर दिन शनिवार को 11 जेडीयू नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। 


 जेडीयू ने विधानसभा चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। शनिवार को भी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पार्टी के 11 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करने पर एक साथ 11 नेताओं को जेडीयू ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। अब तक कुल 16 नेताओं पर जेडीयू ने बड़ी कार्रवाई की है। 


जेडीयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने इसे लेकर लेटर जारी किया था। जिसमें मुंगेर जमालपुर से पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जमुई चकाई से पूर्व सदस्य विधान परिषद  संजय प्रसाद, सीवान के बड़हरिया से पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, भोजपुर के बड़हरा से पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, शेखपुरा के बरबीघा से पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, बेगूसराय साहेबपुर कमाल के अमर कुमार सिंह, वैशाली महुआ की डॉ. आसमा परवीन, औरंगाबाद के नवीनगर के लब कुमार, कटिहार के कदवा की आशा सुमन, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के दिव्यांशु भारद्धाज, सीवान के जिरादेई से विवेक शुक्ला पर जेडीयू ने कार्रवाई की है। जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले 11 नेताओं को पार्टी से निकाल बाहर किया था। जेडीयू में रहते हुए ये लोग निर्दलीय चुनाव चुनाव लड़ रहे थे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें