ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

RJD प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के तेजप्रताप, कहा..मंडल कमंडल उठाकर बनारस निकलें, अपना अस्तित्व बचाए मंगनी लाल

तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगनीलाल मंडल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें कमंडल लेकर बनारस जाने की सलाह दी। तेजप्रताप ने महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और कहा कि उन्हें पद या मुख्यमंत्री बनने का लोभ नहीं।

Bihar
टीम तेजप्रताप के साथ गठबंधन
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में मंगवार को तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान बताया कि VVIP पार्टी, विकास वंचित इंसान पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने टीम तेजप्रताप यादव के साथ गठबंधन कर लिया है। इन पार्टियों के साथ गठबंधन के बाद तेजप्रताप यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई पार्टियां हमारे साथ जुड़ रहे हैं। राजद को अगर इस गठबंधन के साथ आना है तो वो आए। लेकिन जेडीयू और बीजेपी को हम कभी साथ नहीं आने देंगे। हम समाजवादी लोग हैं ऐसी पार्टी से गठबंधन कभी नहीं करेंगे। 


मीडिया ने तेजप्रताप से पूछा कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल कहते हैं कि तेजप्रताप का पार्टी में कुछ भी अस्तित्व नहीं है। इतना सुनते ही तेजप्रताप भड़क गये और कहने लगे कि मंडल कमंडल उठाकर अपना अस्तित्व बचा लें। तेजप्रताप ने आगे कहा कि मंडल जी को कमंडल उठाकर बनारस और वृंदावन चल जाना चाहिए। वृंदावन में हम अपने गुरू जी के आश्रम में उनको भेज देंगे। 


तेजप्रताप ने कहा कि हम किसी के ऊपर टिप्पणी नहीं करना चाहते। एक जनप्रतिनिधि को धरातल से जुड़कर जनता के सुख-दुख में साथ होकर दायित्व निभाना चाहिए वैसे ही हम आगे बढ़ रहे। हमने महुआ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया है। आगे की लड़ाई हम साथ लड़ेंगे, बहुत दुश्मन लोगो को लगेगा कि हम आगे बढ़ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम आगे बढ़ेंगे।


तेजप्रताप ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को बहरूपिया पार्टी कहा। असली निषादों की पार्टी तो हमारे साथ हैं। हम सभी समाज को एक साथ रखने का काम करेंगे। आज से नई शुरुआत की पारी खेलने जा रहे है। तेजप्रताप ने कहा कि महुआ से हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, लोगों का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है। तेजप्रताप ने कहा कि हम जयचंदों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। मीडिया ने पूछा कि यदि तेजस्वी यादव महुआ से चुनाव लड़ेंगे तो आप क्या करेंगे? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी महुआ से कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। तेजस्वी को हम शुरू से आशीर्वाद दे रहे है,कि तेजस्वी आगे बढ़ों। मुझे पद का लोभ नहीं है। मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। हम यादव और मुसलमान को एक साथ लेकर चलेंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें