ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

पटना में तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में अज्ञात युवक जबरन घुसा, पूछताछ जारी

पटना के जेपी गंगा पथ पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में एक अज्ञात युवक जबरन घुस आया। युवक ने सुरक्षा तोड़ते हुए तेजस्वी के काफिले के साथ अपनी गाड़ी भगाई। सुल्तानगंज पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Bihar
गश्ती टीम ने युवक को पकड़ा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व राजद नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा में भारी चूक पटना में देखने को मिली। जहां जेपी गंगा पथ पर एक अज्ञात व्यक्ति अचानक तेजस्वी यादव के काफिले में जबरन घुस गया। तमाम सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए तेजस्वी की गाड़ी के करीब पहुंच गया। 


इस दौरान तेजस्वी के सुरक्षा कर्मियों ने युवकों को बार-बार रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन युवक जबरन अपनी गाड़ी तेजस्वी यादव के काफिले के सामांतर भगाता रहा। इस बात की सूचना जब सुल्तानगंज थाने की गश्ती टीम को मिली तब उन्होंने उक्त युवक को रोका। युवक को हिरासत में लिया गया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपना पता बदल रहा है। 


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बुधवार को एक गंभीर चूक सामने आई। राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर एक अज्ञात युवक तेजस्वी यादव के काफिले में अपनी गाड़ी से जबरन घुस गया। यह घटना उस वक्त हुई जब तेजस्वी यादव अपने सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपने काफिले के साथ गंगा पथ से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बार-बार तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी को तेजस्वी यादव की गाड़ी के पास लाने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा में लगे कमांडो और सुरक्षाकर्मियों ने कई बार उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और बार-बार काफिले के बीच घुसने की कोशिश करता रहा।


गश्ती टीम ने पकड़ा संदिग्ध युवक

घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की पुलिस गश्ती टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त युवक को रोक लिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक की गाड़ी को जब्त कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपना नाम और पता बदल रहा है, जिससे उसकी मंशा और पहचान को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है।


सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

तेजस्वी यादव बिहार के नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं। ऐसे में उनके काफिले में इस तरह से एक अज्ञात युवक का घुस जाना, राज्य की वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा युवक के मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला सुरक्षा उल्लंघन से जुड़ा है या किसी मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति की हरकत है।


इस घटना की जानकारी सामने आते ही राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर अब केंद्र और राज्य सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की जाएगी।वहीं, प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें