ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, "मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए"

Tej Pratap Yadav: आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इसी कड़ी में RJD के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है.

Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनकी जान को खतरा है।


दरअसल, आज यानि सोमवार सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए अपने परिवार के साथ औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। इसके बाद राजनीति में हलचल था। इस बीच मीडिया के सामने आकर तेज प्रताप यादव ने अपने दर्द को बयां किया है। 


तेज प्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा, "अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए क्योंकि मेरी जान को खतरा है। हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है, हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे। जो लोग भी चार-पांच मिलकर मेरे जीवन को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं, चाहे उन्होंने मेरे निजी जीवन को उजागर करने की कोशिश की हो, उन लोगों को मैं नहीं छोड़ूंगा।" वहीं, उन्होंने अपने पिता के लिए कहा, "पिता जी को मेरी शुभकामनाएं। उनको मेरी भी आयु लगे। उनका भविष्य उज्जवल हो। तेजस्वी जी आगे बढ़े, बिहार के मुख्यमंत्री बनें, ये मेरा आशीर्वाद है।"


राजद के अंदरूनी कलह पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में रही है। तेज प्रताप यादव ने कई बार सार्वजनिक मंचों से अपनी नाराजगी और असहमति व्यक्त की है। उन्होंने खुद को दरकिनार किए जाने का आरोप भी लगाया है। पार्टी से निलंबन के बाद यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि तेज प्रताप का यह बयान आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजद की रणनीति और आंतरिक एकता पर सवाल खड़े कर सकता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें