ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Road Accident: तेज रफ़्तार हाइवा ने कांवरियों से भरी पिकअप में मारी टक्कर, 2 की मौत; एक दर्जन से अधिक घायल

Road Accident: पटना के मोकामा में कांवरियों से भरी पिकअप को हाइवा ने टक्कर मारी, 2 की मौत, 12 से अधिक हुए घायल। बलिया से देवघर जा रहे थे कांवरिया। हाइवा चालक हुआ फरार।

Road Accident
घटनास्थल की तस्वीर
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: पटना के मोकामा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, कांवरियों से भरी पिकअप को तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी है। यह घटना मोड़ के पास NH-31 फोरलेन पर हुई, जिसमें पिकअप पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो कांवरियों, रेखा देवी (45 वर्ष) और हरेन्द्र राजभर (60 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव के निवासी थे।


पुलिस के अनुसार पिकअप में 26 कांवरिया सवार थे, जो सावन मास में गंगाजल लेकर बलिया से झारखंड के देवघर जा रहे थे। हादसे में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेन्द्र राजभर ने अस्पताल ले जाए जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत मोकामा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सात गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मोकामा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किए और मामले की जांच शुरू कर दी है।


परिजनों ने बताया कि हाइवा चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस हाइवा की तलाश में छापेमारी कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और कांवरियों में आक्रोश देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को जैसे तैसे नियंत्रित किया है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें