ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेकेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ललन सिंह रहेंगे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर बाकरगंज तक जाएगा। पीएम मोदी राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि देंगे और तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।

बिहार
पटना में पीएम मोदी का रोड शो
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पटना में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो रविवार की शाम दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड-ठाकुरबाड़ी-बाकरगंज पहुंचेगा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और प्रत्याशी रहेंगे।


 जिसके बाद पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा मत्था टेकने जाएंगे। इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भारत रत्न जननायक आदरणीय कर्पूरी ठाकुर जी के गांव में जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करके किया था। 


आज वे राष्ट्रकवि दिनकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके पटना में रोड शो करेंगे। यही है भाजपा का संस्कार। राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित करके मोदी जी रोड शो करेंगे फिर पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर गुरुद्वारा साहिब जाएंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और एनडीए प्रत्याशी साथ रहेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें