Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Teacher : वैकेंसी को लेकर पटना की सड़कों पर बवाल, महिलाओं को...

Bihar Teacher : वैकेंसी को लेकर पटना की सड़कों पर बवाल, महिलाओं को सड़कों पर घसीटा गया; शिक्षा मंत्री बोले- आंदोलन से कोई फायदा नहीं...

पटना में TRE-4 शिक्षक बहाली की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार गंभीर है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 20, 2026, 1:20:57 PM

Bihar Teacher : वैकेंसी को लेकर पटना की सड़कों पर बवाल, महिलाओं को सड़कों पर घसीटा गया; शिक्षा मंत्री बोले- आंदोलन से कोई फायदा नहीं...

- फ़ोटो

Bihar Teacher : पटना में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। चौक थाना क्षेत्र के राजा बाबू की गली में एक तलाकशुदा पति ने अपनी पूर्व पत्नी के घर में घुसकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में महिला, उसकी तीन साल की बच्ची, सास और ससुर गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगाने वाला आरोपी खुद भी झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सभी घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान कन्हाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी मोनी कुमारी से पहले ही तलाक हो चुका था। परिवार वालों का आरोप है कि कन्हाई अक्सर मोनी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने उससे अलग होने का फैसला लिया था। तलाक के दौरान आरोपी ने पैसे भी लिए थे, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार और पैसों की मांग कर रहा था।


परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह कन्हाई ने मोनी को फोन कर उसकी लोकेशन पूछी थी। इसके कुछ देर बाद वह सीधे उसके मायके पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी अपने साथ बोतलों में पेट्रोल लेकर आया था। वह सीढ़ियों से लेकर घर के अंदर तक पेट्रोल छिड़कता हुआ आगे बढ़ा और फिर अचानक आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। घर के अंदर मौजूद लोग चीखने लगे और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।


स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। आग में झुलसने वालों की पहचान पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल, बहू मोनी कुमारी और तीन साल की मासूम बच्ची के रूप में हुई है। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।


बताया जा रहा है कि आग लगाने के दौरान आरोपी कन्हाई भी उसकी चपेट में आ गया। शरीर में आग लगने के बाद वह वहां से भाग निकला और खुद को बचाने के लिए कंगन घाट पहुंचकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। बाद में पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह पुलिस निगरानी में इलाजरत है।


घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पेट्रोल से भरी बोतलें भी बरामद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और पैसों की मांग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर मुद्दों को सामने ला दिया है। इलाके के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।