ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Patna News: पटना में चितकोहरा-यारपुर फोरलेन सड़क परियोजना को मिली हरी झंडी, टेंडर जल्द होगा जारी

Patna News: राजधानी पटना के न्यू कैपिटल एरिया में अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त फोरलेन सड़क का निर्माण होने जा रहा है. यह सड़क चितकोहरा से यारपुर तक बनाई जाएगी...

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: राजधानी पटना के न्यू कैपिटल एरिया में अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त फोरलेन सड़क का निर्माण होने जा रहा है। यह सड़क चितकोहरा से यारपुर तक बनाई जाएगी, जिससे विशेष रूप से गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवासीय परिसरों के निवासियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भवन निर्माण विभाग ने तैयार किया है और इसे पथ निर्माण विभाग के माध्यम से लागू किया जाएगा।


गर्दनीबाग के पुराने क्वार्टरों को हटाकर वहां नए सरकारी आवासीय भवन बनाए गए हैं, जहां राज्य सरकार के मंत्री, न्यायाधीश (जज), वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मी निवास कर रहे हैं। इन भवनों को सेंट्रल गैस पाइपलाइन से जोड़ने की भी योजना है, जिससे घरेलू गैस की आपूर्ति अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।


भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि फोरलेन सड़क का निर्माण अत्यधिक आवश्यक था, क्योंकि नए आवासीय परिसरों में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी रह रहे हैं और मौजूदा सड़कें सीमित व जर्जर हैं। नई सड़क के बन जाने से न केवल इन परिसरों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि यातायात दबाव भी घटेगा।


बिहार राज्य पथ विकास निगम (BSRDC) के अनुसार, यह नई सड़क बापू टावर के पीछे से गुजरेगी और इसमें मौजूदा 10 नंबर रोड और पथ निर्माण विभाग की एक अन्य सड़क को भी शामिल किया जाएगा, जिससे एकीकृत और सुगम मार्ग तैयार हो सके। न्यू कैपिटल एरिया के कार्यपालक अभियंता की ओर से इस परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है। अब विभागीय मंजूरी मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें