ब्रेकिंग
पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप

Patna News: पटना में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, पांच बच्चे गंगा नदी में डूबे; तीन को लोगों ने बचाया

Patna News: पटना सिटी के भद्र घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पांच बच्चे तेज धार में बह गए, जिनमें से तीन को SSB ने बचा लिया, जबकि दो लापता हैं। SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

Patna News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित भद्र घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बड़ी पटन देवी कॉलोनी से आए 12 से 17 वर्ष की उम्र के पांच बच्चे गंगा की तेज धार में बह गए। SSB के जवानों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो बच्चे अभी तक लापता हैं।


लापता बच्चों की पहचान बड़ी पटन देवी कॉलोनी निवासी वकील महतो के 16 वर्षीय बेटे शिवम कुमार और रंजन कुमार के 17 साल के बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की तीन टीमें मौके पर पहुंची हैं और गंगा में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, हालांति कई घंटे बीतने के बाद भी दोनो बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।


आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह बड़ी पटन देवी कॉलोनी के पांच बच्चे गंगा स्नान के लिए भद्र घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान सभी बच्चे तेज बहाव में फंस गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और बच्चों की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है। उधर, इस हादसे के बाद बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें