ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna News: पटना की मशहूर मिठाई दुकान की बिल्डिंग में दरार से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी

Patna News: : बिहार की राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक बोरिंग रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर की सबसे बड़ी और मशहूर मिठाई दुकान की बहुमंजिला बिल्डिंग में दरारें आ गईं.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बिहार की राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक बोरिंग रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर की सबसे बड़ी और मशहूर मिठाई दुकान की बहुमंजिला बिल्डिंग में दरारें आ गईं। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है जब स्थानीय लोगों ने देखा कि मिठाई दुकान की बिल्डिंग अचानक एक ओर झुकने लगी है और उसकी दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग बोरिंग रोड पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत अगल-बगल की दुकानों और रिहायशी भवनों को खाली कराना शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें बुला ली गईं। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की टीमें भी मौके पर जुट गई हैं और पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य में लगी हैं।


प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मिठाई दुकान के ठीक बगल में एक खाली पड़ी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि वहां पर गहरी खुदाई की गई थी, जिससे आसपास की जमीन की मजबूती कमजोर हो गई। इसी वजह से आसपास की कई इमारतों में दरारें आ गईं और मिठाई दुकान की बिल्डिंग भी प्रभावित हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह जैसे ही लोगों ने बिल्डिंग को झुकी हुई हालत में देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर एसडीओ, अंचल अधिकारी और नगर निगम की टीमें पहुंच गईं। बिल्डिंग के आसपास पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है ताकि आम लोगों को कोई खतरा न हो।


फिलहाल मिठाई दुकान और उससे सटी अन्य दुकानों को खाली करा दिया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद ही तय किया जाएगा कि बिल्डिंग को सुरक्षित किया जा सकता है या उसे गिराना पड़ेगा।


इस घटना ने एक बार फिर शहर में हो रहे अनियंत्रित और बिना मानकों के निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की है।


इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बिल्डिंग की हालत को देखते हुए खतरा अभी भी बरकरार है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें