1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 30, 2026, 8:43:22 PM
जांच में जुटी पुलिस - फ़ोटो AI-generated image
PATNA:पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के एसएचए स्थित एक्स-बीआईएस मशीन की स्क्रीनिंग के दौरान उप निरीक्षक उदित नारायण ने एक हैंड बैग की स्क्रीनिंग की।
इस दौरान बैग से 2 नग 380 MK2 लाइव राउंड और 5 नग 9 एमएम के 7 नग जिंदा कारतूस डिटेक्ट किया गया। सुरक्षा कर्मियों ने पैसेंजर को तुरंत गिरफ्तार किया और बरामद कारतूस को हवाईअड्डा थाने के हवाले किया। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बैग से बरामद आधार कार्ड में नाम संतोष तिवारी, आधार कार्ड सं0-482634004487 S.N No. 134/3, Flat No- D-106 Majestique Aqua, Phursungi, Fursungi, Pune, Maharashtra Pin-412308 लिखा हुआ है। उक्त यात्री से जब पूछताछ की गयी कि बैग में यह कारतूस कैसे आया, तब उसने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। वह बिल्कुल अनजान हैं। कारतूस मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यात्री की पहचान संतोष तिवारी के रूप में हुई, जो महाराष्ट्र के पुणे स्थित फुरसुंगी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
इस संदर्भ में हवाईअड्डा थाना कांड सं0-154/26 दिनांक-29.05.26 धारा-25(1-b)a/26 Arms Act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संतोष तिवारी आधार कार्ड सं0-482634004487 S.N No. 134/3, Flat No- D-106 Majestique Aqua, Phursungi, Fursungi, Pune, Maharashtra Pin-412308 को गिरफ्तार कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद कारतूस किस हथियार से संबंधित हैं और इन्हें यात्री के बैग तक पहुंचाने के पीछे कोई आपराधिक या अन्य उद्देश्य तो नहीं था।
पटना से सूरज की रिपोर्ट