ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

PATNA: राजद सुप्रीमो से मुलाकात के बाद बोले दिग्विजय सिंह, लालू यादव से मिलने आया दिग्विजय यादव, वो मेरे बड़े भाई हैं..

पटना में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि लालू जी मुझे दिग्विजय यादव कहते हैं। उन्होंने बातचीत का खुलासा नहीं किया लेकिन रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान हो सकता है।

Bihar
कल होगा बड़ा ऐलान
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बाइट लेनी चाही तब वो इससे बचते दिखे। दिग्विजय सिंह पत्रकारों से कहने लगे कि कल हमारा प्रेस कॉन्फ्रेंस है,उसमें आईए ना..यहां क्या होगा? मजा नहीं आएगा यहां..कल बात करेंगे। इतना कहने के बाद दिग्विजय सिंह राजद सुप्रीमो से मिलने के लिए राबड़ी आवास रवाना हो गये। उनके साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह भी थे। 


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पटना पहुंचते ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिशत तेजस्वी यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंच गए। जहां लालू-तेजस्वी से मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई। जब लालू-तेजस्वी से मुलाकात करने के बाद दिग्विजय सिंह राबड़ी आवास से बाहर निकले तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि लालू जी हमारे सीनियर लीडर और हमारे बड़े भाई हैं..


हमको हमेशा वो दिग्विजय यादव बोलते हैं..दिग्विजय सिंह मीडिया से खुद कहने लगे कि दिग्विजय यादव लालू यादव से मिलने आया था। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। तब मीडिया कर्मी ने पूछा कि लालू की तबीयत कैसी है? उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बहुत अच्छा है। हालांकि दिग्विजय सिंह ने लालू और तेजस्वी यादव के साथ हुई बातचीत का खुलासा नहीं किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाया है। कल होने वाली कांग्रेस की पीसी महत्वपूर्ण बतायी जा रही है। यह देखने वाली बात होगी कि रविवार को दिग्विजय सिंह क्या बड़ा ऐलान करते हैं? 

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें