ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Bihar News: चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर थाना में FIR दर्ज

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को इंस्टाग्राम पर बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। मामले की जांच के लिए साइबर थाना में FIR दर्ज कराई गई है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी इंस्टाग्राम पर "tiger_meraj_idrisi" नामक अकाउंट से दी गई, जिसने राजनीतिक हलकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा दिया है।


गुरुवार देर रात लोजपा (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता द्वारा इस मामले में पटना स्थित साइबर थाना में एफआईआर (संख्या 1592/25, दिनांक 11.07.2025) दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और साइबर सेल ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। धमकी एक सम्मानित यूट्यूबर पत्रकार के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दी गई थी, जिससे इस घटना को और गंभीर माना जा रहा है।


इस घटना के बाद लोजपा से सांसद अरुण भारती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्य सरकार से चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि, “अप्रत्याशित हार के डर से राजद के आपराधिक तत्व, जो बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहते हैं, अब बौखलाहट में चिराग पासवान को धमकियां दे रहे हैं।”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें