Bihar News: जून महीने के अंतिम दिन 30 तारीख को कई विभागों में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की बदली हुई है. राजस्व विभाग में भी राजस्व सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ है. 58 कार्यपालक दंडाधिकारियों को अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. विभाग ने 65 अपर जिला एवं भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर राजस्व सेवा के अधिकारियों को तैनात किया है.
शुभेन्दु कुमार झा और विकास सिंह को अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भू अर्जन निदेशालय पटना में पदस्थापित किया गया है. वहीं मनोज कुमार राय को पश्चिम चंपारण में अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.






