ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Teacher News: बिहार के 29 विद्यालयों में एक भी शिक्षक नहीं तो 14213 स्कूलों में काम से ज्यादा हैं टीचर, ACS एस. सिद्धार्थ ने सभी DM को दिया य़ह टास्क,जानें...

Bihar Teacher News: बिहार के 29 सरकारी स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं. 354 में केवल एक शिक्षक कार्यरत्त हैं. शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिए हैं।

Bihar Teacher Transfer  शिक्षक विहीन विद्यालय बिहार  सरकारी स्कूल शिक्षक संकट  बिहार शिक्षा विभाग  एस सिद्धार्थ समीक्षा  Bihar Government School Crisis  शिक्षक प्रतिनियुक्ति निर्देश  Primary School Te
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. इस वजह से कई ऐसे सरकारी विद्यालय हैं, जो शिक्षक विहीन हो गए हैं. वहां से सभी शिक्षकों ने अपना स्थानांतरण करा लिया. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ की समीक्षा में पाया गा है कि 29 विद्यालय में एक भी शिक्षक कार्यरत्त नहीं हैं. 354 ऐसे विद्यालय हैं जहां मात्र एक शिक्षक हैं. शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों से कहा है कि इन स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करें.  

सभी जिलाधिकारियों को दिया गया जिम्मा

शिक्षकों के स्थानांतरण से कई विद्यालय खाली हो गए हैं. बिना शिक्षक के स्कूल हो गए हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने समीक्षा में पाया है कि विशेष परिस्थिति के कारण हुए स्थानांतरण पदस्थापन की कार्रवाई से कुछ विद्यालय शिक्षक विहीन या एक-दो शिक्षक रह गए हैं. जबकि कुछ विद्यालयों में छात्र शिक्षा के अनुपात 40 से अधिक है. अपर मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम तीन शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है. साथ ही मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विषय वार शिक्षकों को रखना है .ऐसे में आप अपने स्तर से इसकी समीक्षा करें एवं तत्काल अस्थाई प्रतिनियुक्ति के माध्यम से शिक्षक विहीन विद्यालय या जहां शिक्षक कम हैं उसमें शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें .

14 हजार से अधिक विद्यालय में काम से ज्यादा शिक्षक 

बता दें, जमुई में ऐसे चार स्कूल हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं है. गोपालगंज में दो, गया में एक, बक्सर में एक, भोजपुर एक, बांका में तीन, औरंगाबाद में एक, मुंगेर में चार, मधुबनी में एक, नालंदा में एक, पश्चिम चंपारण में चार, पटना में एक, पूर्वी चंपारण में एक ,रोहतास में एक, शिवहर में एक और सीतामढ़ी में दो स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं है. इस तरह से बिहार के 29 ऐसे स्कूल हैं जो शिक्षकविहीन हो गए हैं. इसके साथ ही 354 विद्यालयों में मात्र एक-एक शिक्षक हैं. 2977 विद्यालयों में 2-2 शिक्षक हैं,जबकि 14213 विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षक-छात्र अनुपात से अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें